SSC CHSL 2019 के नोटिफिकेशन में कर्मचारी चयन आयोग ने (SSC) फीस भुगतान से जुड़े बदलाव किए हैं। बता दें कि पहले SSC CHSL 2019 (संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (10+2) परीक्षा-2019) की अंतिम तिथि के लिए ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2020 और चालान के जरिए फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2020 थी। अब तारीखों में बदलाव कर दिया गया है।
छात्रों की सुविधा के लिए अब समय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है। अब ऑफलाइन चालान जनरेट करने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। छात्र अब 14 जनवरी 2020 तक ऑफलाइन चालान जनरेट कर सकेंगे और 16 जनवरी 2020 तक फीस जमा करा सकते हैं।
बता दें कि छात्र एक बात का ध्यान रखें की बैंक में फीस का भुगतान बैंक के वर्किंग ऑवर्स के दौरान ही हो पाएगा। कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिस में कहा है कि इसके अलावा नोटिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। बाकि अन्य सभी बांते समान रहेंगी। भर्तियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2020 है। यह कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा है। परीक्षा का आयोजन 16 से 27 मार्च 2020 के बीच किया जाएगा। डिस्क्रिप्टिव परीक्षा की तिथि 28 जून 2020 है।
इन परीक्षओं के जरिए पोस्टल असिस्टेंट/ सोर्टिंग असिस्टेंट, एलडीसी और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों को भर्तियां की जाएंगी। आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है। पदों का विवरण नोटिफिकेशन में नहीं दिया गया है पर संभावनाएं लगाई जा रही हैं कि दो हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी।