फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में पोस्ट-ग्रेजुएट पढ़ाई का मौका: शेफील्ड हैलम यूनिवर्सिटी दे रही छात्रवृत्ति, एक नवंबर तक करें आवेदन

Thu, 01 Oct 2026 07:40 AM IST
शिवम तिवारी सुनंदा राव, कॅरियर एक्सपर्ट

सार

ब्रिटेन में पोस्ट-ग्रेजुएट पढ़ाई करने की योजना बना रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए शेफील्ड हैलम यूनिवर्सिटी ने ट्रांसफॉर्म टुगेदर स्कॉलरशिप शुरू की है। जनवरी 2027 इंटेक के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 1 नवंबर 2026 है।
 
विज्ञापन
छात्रवृत्ति (Scholarship) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय ने जनवरी 2027 सत्र के लिए 'ट्रांसफॉर्म टुगेदर स्कॉलरशिप' के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इसके तहत योग्य अंतरराष्ट्रीय छात्रों को पहले वर्ष की ट्यूशन फीस में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति खास तौर पर उन छात्रों के लिए है, जो पोस्ट-ग्रेजुएट स्तर की पढ़ाई करना चाहते हैं। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को ब्रिटेन में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा हासिल करने का अवसर देना है। साथ ही, इस पहल के जरिये छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक अनुभव हासिल करने और अपने कॅरियर के लिए नई संभावनाएं तलाशने का मौका मिलेगा। 

कौन कर सकता है आवेदन?

इसके लिए वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय छात्र हों। उन्हें शेफील्ड हैलम यूनिवर्सिटी के किसी योग्य फुल-टाइम पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश का ऑफर मिला होना चाहिए। इसके अलावा, आवेदक को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक योग्यता और अंग्रेजी भाषा से जुड़ी सभी प्रवेश आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। उम्मीदवार को अपनी पढ़ाई की बाकी ट्यूशन फीस के साथ कोर्स से जुड़े अन्य जरूरी खर्चों को वहन करने में भी सक्षम होना चाहिए।   आवेदक अंतरराष्ट्रीय शुल्क देने वाला और सेल्फ-फंडेड छात्र होना चाहिए।   आवेदक को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और अंग्रेजी भाषा संबंधी प्रवेश आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।   पोस्ट-ग्रेजुएट आवेदक की अंडर-ग्रेजुएट डिग्री में कम से कम 2.1 ग्रेड या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 

  • आवेदक अंतरराष्ट्रीय शुल्क देने वाला और सेल्फ-फंडेड छात्र होना चाहिए।   
  • आवेदक को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और अंग्रेजी भाषा संबंधी प्रवेश आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।   
  • पोस्ट-ग्रेजुएट आवेदक की अंडर-ग्रेजुएट डिग्री में कम से कम 2.1 ग्रेड या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।   

योग्यताएं

पोस्ट-ग्रेजुएट स्तर पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास अंडर-ग्रेजुएट डिग्री में कम से कम 2.1 ग्रेड या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार ने पहले किसी भी देश से पोस्ट-ग्रेजुएट स्तर की कोई डिग्री या अन्य योग्यता हासिल न की हो।  

शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर होगा चयन

 चयनशेफील्ड हैलम यूनिवर्सिटी की इस छात्रवृत्ति के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। चयन के दौरान आवेदकों की शैक्षणिक उपलब्धियों, उनकी योग्यता और अब तक के प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा। इसके अलावा, यह भी देखा जाएगा कि उम्मीदवार पढ़ाई के दौरान और डिग्री पूरी करने के बाद विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में किस तरह योगदान दे सकते हैं। उम्मीदवारों की शैक्षणिक क्षमता के साथ उनके व्यक्तित्व और विश्वविद्यालय से जुड़कर सकारात्मक योगदान देने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को नवंबर 2026 के अंत तक विश्वविद्यालय की ओर से संपर्क किया जाएगा।  

ऐसे करें आवेदन

जनवरी 2027 इंटेक के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्रों को सबसे पहले शेफील्ड हैलम यूनिवर्सिटी के योग्य फुल-टाइम पोस्ट-ग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि एक नवंबर, 2026 है। स्कॉलरशिप आवेदन के साथ छात्रों को अपने शैक्षणिक ट्रांसक्रिप्ट भी जमा करने होंगे। आप आधिकारिक लिंक www.shu.ac.uk/ पर जाकर स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें