CIL MT Vacancy 2026: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के कुल 660 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in के माध्यम से ही किया जाएगा।
आयु सीमा के अनुसार, सामान्य (UR) और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है और इसमें कोई छूट नहीं दी गई है, जबकि OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलती है, जिससे उनकी अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष हो जाती है, वहीं SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है, जिसके अनुसार उनकी अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है।
देखें आधिकारिक नोटिस
यह परीक्षा 3 घंटे की CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) होगी, जिसमें दो पेपर (पेपर-I और पेपर-II) शामिल होंगे, दोनों 100-100 अंकों के होंगे, यानी कुल 200 अंक की परीक्षा होगी। पेपर-I में सामान्य ज्ञान/जागरूकता, तर्कशक्ति, संख्यात्मक क्षमता और सामान्य अंग्रेजी से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि पेपर-II में उम्मीदवार के विषय से संबंधित व्यावसायिक ज्ञान से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे।
कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी की नौकरी में शुरुआती सैलरी 60,000 रुपये प्रति माह से शुरू होती है, जो बढ़कर 1,80,000 रुपये तक जा सकती है (E-1 ग्रेड)। इसके अलावा सैलरी के साथ महंगाई भत्ता (DA), HRA, कैंटीन भत्ता, परफॉर्मेंस बोनस (PRP), छुट्टियां, मेडिकल सुविधा, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसे कई फायदे भी मिलते हैं।
इस नौकरी में एक सेवा बॉन्ड भी होता है, यानी चयनित उम्मीदवार को कम से कम 5 साल (60 महीने) तक नौकरी करनी होगी। जॉइन करते समय 3 लाख का बॉन्ड भरना पड़ता है, जिसकी रकम हर महीने 5,000 रुपये सैलरी से काटी जाएगी। जब आप पूरे 5 साल की नौकरी पूरी कर लेते हैं, तो यह पूरी राशि बिना ब्याज के वापस मिल जाती है।