फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SECR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 10वीं+ITI पास के लिए 1644 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

Wed, 06 May 2026 03:29 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SECR Apprentice Recruitment 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 2026-27 के लिए 1644 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं में 50% और संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट के आधार पर होगा, कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
 
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SECR Apprentice Recruitment 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 2026-27 सत्र के लिए ट्रेड अप्रेंटिस (Act Apprenticeship) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 1644 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 मई 2026 से 4 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भर्ती रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर के लिए की जा रही है। कुल पदों में से 1363 पद रायपुर डिवीजन और 281 पद वैगन रिपेयर शॉप के लिए निर्धारित हैं।

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पोर्टल (NATP) पर ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी उम्मीदवार को आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की जरूरत नहीं है।
  • आवेदन शुरू: 05 मई 2026
  • अंतिम तिथि: 04 जून 2026

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों का 10वीं (मैट्रिक) में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI पास होना जरूरी है। ध्यान रखें कि 49.9% अंक को 50% नहीं माना जाएगा।

आयु सीमा 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है (05 मई 2026 के आधार पर)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

पदों का विवरण

इस भर्ती में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कोपा (COPA), मैकेनिक, स्टेनोग्राफर सहित कई ट्रेड शामिल हैं।
  • फिटर और इलेक्ट्रिशियन में सबसे ज्यादा पद
  • वैगन रिपेयर शॉप में फिटर और वेल्डर प्रमुख
आरक्षण अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के अनुसार लागू होगा। साथ ही पीडब्ल्यूबीडी और एक्स-सर्विसमैन के लिए भी आरक्षण है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  • इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
  • मेरिट सूची 10वीं और आईटीआई के अंकों के औसत (50-50 वेटेज) के आधार पर तैयार होगी।
  • शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस देखें...
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे जैसे:
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • 10वीं मार्कशीट
  • आईटीआई सर्टिफिकेट
  • जाति/EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लें। गलत जानकारी या दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें