साथ ही आवेदक के पास सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर विज्ञान/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। संविदा पद के लिए चयन शॉर्ट-लिस्टिंग, साक्षात्कार और सीटीसी वार्ता के आधार पर और नियमित पद के लिए शॉर्ट-लिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। साक्षात्कार में योग्यता अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।
SBI Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
- उसके बाद आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करने के बाद फॉर्म भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।