बैंक में जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती हेतु भारतीय स्टेट बैंक लिपिक (Clerical) परीक्षा 2019 आज शुरू हो गई। परीक्षा 22 एवं 23 जून, 2019 को चार अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जानी है। देश भर से लगभग 15 लाख छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।
सुबह के स्लॉट में, परीक्षा का समग्र स्तर मध्यम था। संख्यात्मक क्षमता सबसे कठिन अनुभाग था, जिसके बाद रीजनिंग (तर्क-क्षमता) और अंग्रेजी सबसे सरल थे। परीक्षा में 100 प्रश्न शामिल थे जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था और 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन था। अनुभाग अंग्रेजी, संख्यात्मक क्षमता उसके बाद रीजनिंग के क्रम में श्रेणीबद्ध थे।
अंग्रेजी अनुभाग सरल था जिसमें क्लाउड सिस्टम पर आधारित Reading Comprehension, Conventional Parajumbles, Error Spotting और Fill in the blanks प्रकार के प्रश्न शामिल थे। तर्क क्षमता अनुभाग में अधिकांश प्रश्न पहेलियों एवं बैठक व्यवस्था से पूछे गए थे, और कुछ सरल प्रश्न दिशा और असमानता पर आधारित थे।
संख्यात्मक योग्यता अनुभाग सबसे कठिन था और इसमें सरलीकरण के 11 प्रश्नों के साथ-साथ अन्य विषयों अर्थात् संख्या श्रृंखला, डेटा व्याख्या एवं द्विघात समीकरण से कुछ प्रश्न शामिल थे। इसमें विविध विषयों अर्थात् सरल एवं चक्रवृद्धि ब्याज,नाव एवं धारा, गति, समय एवं दूरी से भी प्रश्न शामिल थे।
हल किए जाने योग्य प्रश्नों की संख्या:
वे सभी जो अभी तक एस.बी.आई क्लर्क परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने गणना कौशल पर कार्य करें क्योंकि संख्यात्मक योग्यता अनुभाग समय लेने वाला है। सूत्रों और प्रमेयों को संशोधित करना न भूलें। इस समय अंग्रेजी अनुभाग बहुत स्कोरिंग है।सबसे पहले अंग्रेजी अुनभाग से शुरुआत करें और फिर अपने मजबूत अनुभागों के साथ आगे बढ़ें। हम संशोधन पर अधिक बल देने का सुझाव देते हैं और अंतिम समय में नई चीजें सीखने से भ्रमित होने से बचें।
(ऊपर साझा किया गया परीक्षा विश्लेषण विशुद्ध रूप से SBI Clerk उम्मीदवारों द्वारा साझा किए गए फीडबैक और Gradeup के आधार पर तैयार किया गया है)