सरकारी नौकरी की सपना देख्र रहे युवाओं के लिए 4726 पदों पर भर्ती आवेदन का आज आखिरी मौका है। इनके लिए परीक्षा अप्रैल में होगी लेकिन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 19 दिसंबर है। SSC की संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो शनिवार 19 दिसंबर, 2020 को रात्रि साढ़े 11 बजे बंद हो जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार
ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस साल कुल 4,726 रिक्तियां हैं, जिसमें एलडीसी / जेएसए / जेपीए के लिए 158 रिक्तियां, पीए / एसए के लिए 3,181 और डीईओ यानी डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए सात रिक्तियां शामिल हैं।