केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) यानी खुफिया विभाग में दो हजार पदों पर भर्ती निकली है। यहां असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO)-ग्रेड--II/एग्जीक्यूटिव के 2,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.mha.gov.in/ पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विवरण देख सकते हैं। आवेदन के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 09 जनवरी, 2021 है। शैक्षणिक योग्यता में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष होनी चाहिए। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 7वें वेतनमान के हिसाब 44,900-1,42,400 रुपए तक का वेतन मिलेगा।