LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Updates: अगर आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए आवदेन करने के लिए। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी सरकारी नौकरियों के बारे में जिनमें आप आवेदन कर सकते हैं। amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक योग्यता वाले युवाओं के विभिन्न पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
AIIMS Delhi: एम्स दिल्ली में भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए नोटिफिकेशन लिंक से जानकारी लेकर निर्धारित पते पर अपने सभी जरूरी दस्तावेज और रिज्यूमे भेज दें। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। एम्स दिल्ली में भर्तियों से संबंधी अधिक जानकारी के लिए यह नोटिफिकेशन लिंक देखें।
04:46 PM, 28-Jan-2021
नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन में 10वीं पास के लिए नौकरियां
एनएचपीसी लिमिटेड (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये नियुक्तियां ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 10वीं पास भी इस नौकरी के लिए योग्य होंगे। आवेदन प्रक्रिया 01 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। इस भर्ती परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ये खबर पढे़ं। एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
02:07 PM, 28-Jan-2021
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में सीधे मिलेगी नौकरी
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिस के कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी, 2021 सक्रिय रहेगी। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन मेरिट पर आधारित होगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें। महत्वपूर्ण जानकारियां आवेदन लिंक
ECIL Recruitment 2021: ईसीआईएल ने टेक्निकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि इस नौकरी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना और आपका चयन भी एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। Apply Online नोटिफिकेशन लिंक
01:43 PM, 28-Jan-2021
वकीलों के लिए उत्तर प्रदेश में जज बनने का सुनहरा मौका
जज बनने का ख्वाब देख रहे वकीलों के लिए उत्तर प्रदेश में सुनहरा मौका आया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मांगे गए आवेदन जिला अदालतों में जज भर्ती के लिए हैं। उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश हायर जुडिशियल सर्विस (यूपी एचजेएस सीधी भर्ती 2020) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 98 पदों में से 45 पद अनारक्षित हैं। आवेदकों की आयु सीमा 01 जनवरी, 2021 को 35 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। पात्र उम्मीदवार www.allahabadhighcourt.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी, 2021 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन विंडो 19 फरवरी तक खुली रहेगी। आवेदन एवं योग्यता संबंधी शर्तों को पढ़ने के लिए हमारी विस्तृत खबर में दी गई अधिसूचना को पढ़ें।
विज्ञापन
01:40 PM, 28-Jan-2021
कैग ने 10 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती
CAG Recruitment 2021 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने 10, 811 पदों पर बंपर भर्ती शुरू की है। इनमें ऑडिटर यानी लेखा परीक्षक के 6409 पद और 4,402 पद अकाउंटेट यानी लेखाकार के लिए हैं। कैग ने इस भर्ती सूचना संबंधी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट Cag.gov.in पर जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार कैग यानी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की वेबसाइट या अमर उजाला की विस्तृत खबर से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
01:38 PM, 28-Jan-2021
High Court Vacancy 2021: केरल उच्च न्यायालय में स्नातकों के लिए ढेरों वैकेंसी
केरल उच्च न्यायालय ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदकों के पास केवल स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए और आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है। तो फिर देर किस बात की,आज ही आवेदन करें। अधिक जानकारी यहां पढ़ें।
01:23 PM, 28-Jan-2021
Sarkari Naukri 2021 Live: एनएचपीसी, हाईकोर्ट समेत कई विभागों और संस्थानों में हो रही भर्तियां
UPSC: इंटरव्यू से ही होगा चयन, सीधे मिलेगी नौकरी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कई पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर (शिपिंग), असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई अन्य पद शामिल हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 28 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, लें पूरी जानकारी और अभी आवेदन करें। Apply Online