फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri : EXIM Bank में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती शुरू, 40 हजार रुपए वेतन 

Sun, 27 Dec 2020 06:05 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय निर्यात-आयात बैंक - फोटो : EXIM Bank
विज्ञापन

भारतीय निर्यात-आयात बैंक जिसे इंडिया एक्जिम बैंक (India EXIM Bank) के नाम से जाना जाता है, में प्रबंधन प्रशिक्षु अर्थात मैनेजमेंट ट्रेनी के 60 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। 60 रिक्त पदों में से 27 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए, 16 ओबीसी के लिए, 08 अनुसूचित जाति के लिए, 05 ईडब्ल्यूएस के लिए और 04 एसटी के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार eximbankindia.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

शिक्षा योग्यता :
साक्षात्कार के समय तक उम्मीदवारों के  पास स्नातक / स्नातकोत्तर परीक्षा न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।

वेतनमान :
चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये मासिक बतौर स्टाइपेंड दिया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क :
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपए का गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा।

यहां करें आवेदन
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। जबकि यहां इस लिंक पर क्लिक करते हुए आप ऑनलाइन आवेदन भ्री कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें