फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में 5349 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि कल, 10वीं-आईटीआई पास तुरंत भर दें फॉर्म

Sun, 22 Mar 2026 03:57 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRC WR Apprentice 2026: रेलवे भर्ती सेल, दक्षिण रेलवे ने 5349 अप्रेंटिस रिक्तियों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। 10वीं-आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि कल, 23 मार्च 2026 है।
 
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRC WR Apprentice 2026: रेलवे भर्ती सेल, दक्षिण रेलवे ने वर्ष 2025-26 के लिए 5349 अप्रेंटिस रिक्तियों पर आवेदन मांगे हैं। ये रिक्तियां विभिन्न मंडलों और कार्यशालाओं में भरी जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और 23 मार्च 2026 को समाप्त होने वाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

विज्ञापन

अप्रेंटिस भर्ती का फॉर्म कौन भर सकता है?

  • छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • इसके अतिरिक्त, उनके पास उस ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं। 
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक आवेदकों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आयु की गणना 23 मार्च 2026 (आवेदन की अंतिम तिथि) के आधार पर की जाएगी। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट दी जाएगी।

आयु सीमा में कितनी छूट मिलेगी?

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। एससी/एसटी को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। भूतपूर्व सैनिकों को सेवा अवधि के साथ अतिरिक्त 3 वर्ष तक की छूट दी जाएगी, बशर्ते उन्होंने कम से कम छह माह की निरंतर सैन्य सेवा पूरी की हो।
  • ओबीसी - 3 वर्ष
  • एससी/एसटी - 5 वर्ष
  • दिव्यांग (PwBD) - 10 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक - 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट

भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी बातें एक नजर में

विवरण जानकारी
भर्ती निकाय पश्चिमी रेलवे (आरआरसी डब्ल्यूआर)
पद का नाम प्रशिक्षु (Apprentice)
कुल रिक्तियां 5,349
अधिसूचना संख्या आरआरसी/डब्ल्यूआर/04/2025
अधिसूचना जारी तिथि 18 फरवरी 2026
आवेदन प्रारंभ तिथि 21 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026
चयन प्रक्रिया 10वीं कक्षा और आईटीआई अंकों के आधार पर मेरिट
प्रशिक्षण अवधि 1 वर्ष
मासिक वजीफा (10वीं पास) 6,000 रुपये
मासिक वजीफा (आईटीआई पास) 7,000 रुपये
नौकरी का प्रकार शिक्षुता (केवल प्रशिक्षण, स्थायी नौकरी नहीं)

आवेदन शुल्क कितना है?

अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है, जो नॉन-रिफंडेबल है। हालांकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। भुगतान के बाद अभ्यर्थियों को स्टेटस अवश्य जांच लेना चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है? 

भर्ती प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
  • वेस्टर्न रेलवे के आधिकारिक भर्ती पोर्टल (rrc-wr.com) पर जाएं।
  • आरआरसी डब्ल्यूआर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिंक को खोजें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरणों के साथ पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें और 23 मार्च 2026 से पहले फॉर्म जमा करें। 
  • भविष्य में संदर्भ के लिए पुष्टिकरण का प्रिंट आउट ले लें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि भर्ती से संबंधित ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें