स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
फेज-1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों को ये जानकारियां मिलेंगी:
- प्रत्येक सेक्शन में प्राप्त अंक
- कुल प्राप्त अंक
- परीक्षा में सफल या असफल होने की स्थिति
- श्रेणीवार कटऑफ
- सेक्शनवार कटऑफ अंक
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें। किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर तुरंत आरबीआई से संपर्क करें।
फेज-2 परीक्षा कब होगी?
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए अब अगली चुनौती फेज-2 यानी मुख्य परीक्षा होगी।
- फेज-2 परीक्षा का आयोजन 25 और 26 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
- अंतिम चयन फेज-2 परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
- ऐसे में प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है।
कितने पदों पर हो रही है भर्ती?
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2026 के जरिए कुल 60 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों में शामिल हैं:
- ग्रेड बी (जनरल)
- डीईपीआर
- डीएसआईएम
स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Opportunities@RBI सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Current Openings में जाएं।
- यहां Results विकल्प को चुनें।
- Phase-I Examination Marks Sheet and Cut-Off Marks लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- जन्मतिथि भरें।
- कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।