फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMNAM 2023: आज 200 जिलों में पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, पांचवीं से 12वीं पास को मिलेंगी नौकरियां

Mon, 12 Jun 2023 09:46 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela 2023: प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) 12 जून, 2023 को देश भर के 200 से अधिक जिलों में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela - फोटो : MSDE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela 2023: प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) 12 जून, 2023 को देश भर के 200 से अधिक जिलों में आयोजित किया जा रहा है। मेले में कई स्थानीय व्यवसायी भागीदारी कर रहे हैं, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के माध्यम से अपना करिअर शुरू करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

साथ ही अपरेंटिसशिप मेले में विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली कंपनियां भी शामिल हो रही हैं जो कि ऑन स्पॉट जॉब ऑफर देंगी। अप्रेंटिसशिप मेले में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार apprenticeshipindia.gov.in और msde.gov.in पर जाकर मेले के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। 

योग्यता : पांचवीं से 12वीं पास, आईटीआई डिप्लोमा  

वे उम्मीदवार जो कक्षा पांचवीं से 12वीं पास हैं या जिनके पास कौशल प्रशिक्षण यानी स्किल ट्रेनिंग का प्रमाण-पत्र हैं या आईटीआई प्रमाण-पत्र धारक हैं या डिप्लोमा धारक हैं या स्नातक हैं, वे इस अप्रेंटिसशिप मेले में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने रिज्यूमे की तीन कापी, सभी मार्कशीट और प्रमाण-पत्रों की तीन कापी, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और तीन पासपोर्ट आकार के फोटो संबंधित स्थानों पर ले जाने होंगे। 

 

विज्ञापन

लोकेशन : कहां-कहां लगा है मेला

आयोजन स्थल की लोकेशन अप्रेंटिसशिप मेला पोर्टल (dgt.gov.in/appmela2022/)पर भी उपलब्ध हैं। जिन लोगों ने पहले ही नामांकन कर लिया है, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। इस मेले के माध्यम से, उम्मीदवार नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एनसीवीईटी) से मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं, प्रशिक्षण सत्रों के बाद उनकी रोजगार दर में सुधार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें