फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे पीएम, सरकार रेलवे समेत अन्य विभागों में करेगी आठ लाख नियुक्तियां

Fri, 07 Apr 2023 05:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली

सार

सरकारी सूत्रों के मुताबिक रोजगार मेले के कार्यक्रम के दौरान सरकार के कई मंत्री देश के 45 अलग-अलग जगहों पर सरकारी मेले में शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों से संबंधित नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें अकेले रेलवे विभाग की 50 हजार रिक्तियां खत्म की जाएंगी। इस साल के अंत तक दस लाख सरकारी नौकरियों का वादा कर चुकी सरकार अब तक 1.46 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट चुकी है।

विज्ञापन

  
सरकार की योजना इस साल के अंत तक हर हाल में शेष 7.83 लाख रिक्तियां खत्म करने की है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक रोजगार मेले के कार्यक्रम के दौरान सरकार के कई मंत्री देश के 45 अलग-अलग जगहों पर सरकारी मेले में शिरकत करेंगे। 

इस क्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चेन्नई, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर, भारी उद्योग मंत्री महेंद्र पांडे लखनऊ अर्जुन मुंडा रांची, नितिन गडकरी नागपुर, धर्मेंद्र प्रधान भुवनेश्वर, हरदीप सिंह पुरी पटियाला में रहेंगे। 
विज्ञापन


मोदी सरकार बीते साल अक्तूबर महीने में 75 हजार और इस साल जनवरी महीने में 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट चुकी है। तीसरे रोजगार मेले के बाद नियुक्ति पत्र पाने वालों की संख्या 2.17 लाख हो जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय उन मंत्रालयों के संपर्क में हैं, जहां बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें