संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा 12वीं पास/अपीयरिंग अभ्यर्थियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सफल होने के बाद NDA तथा NA में जाने का मौका मिलता है। वहीं यहां पर कुछ सालों की पढ़ाई और ट्रेनिंग के बाद ये भारतीय सेनाओं में अफसर के पद पर तैनात होते हैं। UPSC द्वारा इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है और आयोग NDA/NA 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने वाली है। दरअसल UPSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक NDA/NA 2023 लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से शुरू हो जाएगी। वहीं अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 10 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को NDA/NA 2023 के नोटिफिकेशन तथा इससे जुड़े अन्य अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के
NDA Complete Course 2023 : Join Now की मदद ले सकते हैं। इस कोर्स से जुड़कर आप घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एनडीए सिलेबस
एनडीए सैलरी
एनडीए मॉक टेस्ट
एनडीए पिछले प्रश्न पत्र
एनडीए ईबुक्स
क्या हो सकती है चयन प्रक्रिया
अभी तक आयोजित हुए NDA/NA प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले इसके लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होता है। वहीं NDA/NA की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है तथा SSB इंटरव्यू में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है और फिर फाइनल रिजल्ट की घोषणा की जाती है। इस प्रवेश परीक्षा में लिखित परीक्षा 900 अंकों का तथा इंटरव्यू भी 900 अंकों का होता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि NDA/NA 2023 में भी अभ्यर्थियों का चयन इसी आधार पर किया जा सकता है।
पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के बीच है प्रतिस्पर्धा
इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले पुरुषों की अपेक्षा इसमें शामिल होने वाली महिलाओं के बीच ज्यादा प्रतिस्पर्धा है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NDA/NA I 2022 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 6.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें 1.47 लाख महिला अभ्यर्थी शामिल थीं। वहीं NDA/NA I 2022 के जरिये 381 पुरुष अभ्यर्थियों तथा 19 महिला अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाना था। इस हिसाब से देखा जाए तो इसमें पुरुषों के एक सीट के लिए 1370 पुरुष अभ्यर्थी आपस मे प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, जबकि महिलाओं की एक सीट के लिए तकरीबन 7,640 महिला अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त CTET और NDA जैसी परीक्षाओं के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सेस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट करके या अपने फोन में
safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।