नौकरीपेशा लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। जुलाई-दिसंबर की अवधि में उनकी सैलरी में करीब 10.7 फीसदी का इजाफा होने की उम्मीद है। 2016 में सैलरी में होने वाला यह इजाफा पिछले साल जैसा ही होगा, लेकिन इस 2015 की तुलना में 2016 में कम लोगों को नौकरी मिली है।
यह कहना है उस शोध का, जिसे विजडमजॉब्सडॉटकॉम (wisdomjobs.com) की तरफ से किया गया है। विजडमजॉब्स के सीईओ और फाउंडर अजय कोल्ला हैं। शोध के अनुसार अच्छा प्रदर्शन करने वाले लोगों को सैलरी में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। कोल्ला का कहना है कि तेजी से बढ़ रही कंपनियों की संख्या के चलते इस ग्रोथ का अधिक फायदा व्यक्तिगत रूप से होगा न कि समूह में।