ब्रिटेन के एक तिहाई मैनेजर 'उम्मीद के हिसाब से काम न करने' के बावजूद बोनस पा जाते हैं। ब्रिटेन के 70 हज़ार मैनेजरों को मिलने वाली सैलरी और बोनस के अध्ययन से ये नतीजा सामने आया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बोनस पाने वाले मैनेजर 'उम्मीद पर खरे नहीं उतरे' की रेटिंग में थे।
ब्रिटेन के द चार्टेड मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट (सीएमआई) के नैशनल सैलरी सर्वे में ये जानकारी सामने आई कि 'उम्मीद पर खरे नहीं उतरे' मैनजरों को औसतन 45 हज़ार पाउंड (क़रीब 43 लाख रुपए) का बोनस मिला।
उम्मीद से कम प्रदर्शन करने वाले सीनियर मैनजरों को औसतन 9 हज़ार पाउंड (क़रीब 8 लाख रुपए) बोनस मिला।