देश के परमाणु वैज्ञानिक संस्थान भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) ने कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार 23 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
बार्क ने आठ नर्स, सात फायरमैन समेत 20 पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इन नौकरियों के लिए उम्र सीमा 18 से 30 साल के बीच में रखी गई है। नर्स के लिए वेतनमान 9300-34800/रुपये और फायरमैन के लिए 5200-20200/रुपये तक निर्धारित हैं।