यूपी के कानपुर में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के निजी बैंक में जनसंपर्क अधिकारी के पदों पर नौकरी के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 10 है।
जॉब प्रोफाइल
जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर आवेदक को बैंक द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं, स्कीम और क्रेडिट-डेबिट कार्ड संबंधी जानकारी लोगों तक पहुंचानी होगी। इसके अलावा बैंक की व्यापारिक नीतियों का भी प्रचार-प्रसार करना होगा।
आवश्यक योग्यता और सैलरी
पदों की आवश्यक योग्यता के रूप में आवेदक के पास 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक कर रहे अंतिम वर्ष के छात्र भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 26 साल से कम होनी चाहिए। किसी तरह के अनुभव की जरूरत नहीं है। नौकरी के लिए मासिक वेतन 25,000 से 62,500 तक है।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।