सार
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को व तमाम छोटे-बड़े व्यापारियों को
डिजिटल मार्केटिंग स्किल जीवन में काफी आगे ले जा सकती है। डिजिटल मार्केटिंग आज के समय का उभरता हुआ वो टूल है जिसे सीखकर आप अपना भविष्य और सुनहरा बना सकते हैं।
आज के समय में यदि हम सब कोई जरूरी सामान (राशन, कपड़ा, इलेक्ट्रिक उपकरण, घरेलू सामान इत्यादि) खरीदने के लिए बाजार नहीं जा पाते हैं तो हाथ में मोबाइल लेकर घर से ही ऑर्डर कर देते हैं। वहीं अगर आप को भूख लगी है घर से अलहदा खाना खाने का मन है तो आप ऑनलाइन ऑर्डर कर देते हैं। ये संभव हुआ है बीते दो दशकों में दुनिया में हुए तकनीकि के विकास से। इस डिजिटल इरा में इंटरनेट का इस्तेमाल करके आप किसी भी उत्पाद- सेवा को ऑनलाइन ले सकते हैं बुक कर सकते हैं। कोरोना जैसी महामारी में डिजिटल हुए भारतीयों ने तमाम ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लिया है। आखिर इतने बड़े इंटरनेट बाजार को सब तक पहुंचाया कैसे जाता है ? इसका जबाव है डिजिटल मार्केटिंग। पहले जहां लोगों को अपनी दुकान के सामानों की पोस्टर, टेम्प्लेट, विज्ञापन के जरिए एडवरटाइजिंग करनी पड़ती थी वहीं अब ये सारा काम डिजिटल मार्केटिंग से हो रहा है। आजकल ऑनलाइन टिकटिंग, शॉपिंग, रिचार्ज, बिल भुगतान, बैंकिंग समेत कई सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं। इनमें से किसी भी प्रोडक्ट के बारे में जब कोई गूगल पर सर्च करता है तो यहां डिजिटल मार्केटिंग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। डिजिटल मार्केटिंग के जरिए व्यापारी अपनी पहुंच लाखों लोगों तक बढ़ा सकता है। तो क्या आप भी अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए डिजिटल मार्केटिंग सीखना चाहते हैं। अगर ऐसा तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किया गया Digital Marketing Course आपकी लाइफ बदल सकता है। सफलता के इस कोर्स में गूगल द्वारा सर्टिफाइड फैकल्टीज द्वारा पढ़ाया जाएगा।
डिजिटल मार्केटिंग के लाभ
- पुरानी मार्केटिंग पद्धति का भौगोलिक क्षेत्र सीमित था लेकिन डिजिटल मार्केटिंग का क्षेत्र असीमित है।
- हर आयु वर्ग के लोगों तक इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब जैसी साइट्स के जरिए सहज पहुंच
- मार्केटिंग लागत का घट जाना
- डिजिटल मार्केटिंग कैम्पेन हरेक के समझ में आसानी से आ जाते हैं
- विभिन्न आयु वर्गों को इसमें प्रभावी तरीके से टारगेट कर सकते हैं
डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के बाद करिअऱ
- डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर
- एसईओ मैनेजर
- एसईएम पीपीसी एक्सपर्ट
- वेब डेवलपर-डिजाइनर
- सोशल मीडिया मैनेजर
- कंटेंट मार्केटर