दुनियाभर में बढ़ते इंटरनेट के प्रयोग से डिजिटल सेक्टर में एक नई क्रांति देखने को मिल रही है और इसका प्रभाव व्यापार तथा उसके मार्केटिंग के तरीके पर भी पड़ा है। दरअसल आज कंपनियां मार्केटिंग के पुराने तरीकों के बजाए डिजिटल मार्केटिंग में ज्यादा पैसे इन्वेस्ट कर रही हैं। डिजिटल मार्केटिंग में इस वक्त लगातार ग्रोथ हो रही है और आने वाले समय में इसका बाजार 25 से 30 फीसदी की दर से ग्रोथ कर सकता है। विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान समय में डिजिटल मार्केटिंग का बाजार तकरीबन 430 बिलियन डॉलर का है और 2027 तक यह 700 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते ट्रेंड के साथ अब कंपनियां भी अपने उत्पादों के प्रचार के लिए बड़ी संख्या में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स को हायर कर रही हैं। इसी को देखते हुए देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने अब देश के युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग में दक्ष बनाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। आप इस लिंक Digital Marketing Course पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और डिजिटल मार्केटिंग के फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं।
मार्केटिंग के पारंपरिक तरीकों की तुलना में डिजिटल मार्केटिंग ना सिर्फ सस्ता है, बल्कि यह उनसे ज्यादा कारगर भी है। दरअसल इसके जरिए आप अपने टारगेट कस्टमर्स तक विज्ञापनों को पहुंचा सकते हैं, जब कि ट्रेडिशनल मार्केटिंग में ऐसा बेहद मुश्किल है। साथ ही इसमें आप जरूरत के मुताबिक आसानी से अपने कैंपेन में बदलाव भी कर सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग में कन्वर्शन रेट अच्छा होता है। इसके अलावा यह कम समय में एक ही वस्तु के कई प्रकार दिखा सकता है और उपभोक्ता को जो पसंद है, वे तुरंत उसे ले सकते हैं।
भारत में 2025 तक इंटरनेट यूजर्स की संख्या 95 करोड़ से भी अधिक हो जाने की संभावना है। इंटरनेट यूजर्स की बढ़ती हुई संख्या से इस फील्ड में और भी कस्टमर तैयार होंगे। इससे डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया और भी बढ़ेगी और भविष्य में इसमें रोजगार के और भी अवसर उत्पन्न होंगे। भारत में अभी भी दो लाख से अधिक डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की डिमांड है, जो कि डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते बाजार के साथ और भी तेजी से बढ़ेगी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कई सालों तक इस फील्ड में नौकरियों की कमी नहीं होगी।
डिजिटल मार्केटिंग के फील्ड में करिअर बनाने की चाह रखने वाले युवा इसके कम्प्लीट नॉलेज के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। दरअसल सफलता ने युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग सिखाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। सफलता के इस खास कोर्स में आपको गूगल सर्टिफाइड एक्सपीरियंस्ड फैकल्टीज से पढ़ने का मौका मिलता है। साथ ही आपको सीखने के लिए 9 मॉड्यूल्स और 20 से भी अधिक लर्निंग टूल्स उपलब्ध कराए जाते हैं। इन सभी सुविधाओं के साथ आपको मास्टर क्लास सेशन्स में भी शामिल होने का मौका मिलता है जहां इस इंडस्ट्री के एक्सपर्ट आपको इसके बारे में सिखाते हैं तो फिर देर किस बात की आज ही इस कोर्स से जुड़ें और डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाएं। सफलता द्वारा इस वक्त इन टेक्निकल कोर्सेज के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।