फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला, जरूर पढ़ें खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पीसीएस में भी सीसैट मुद्दा बनने जा रहा है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट के पेपर को क्वालीफाइंग कर दिया है। प्रतियोगियों के विरोध को देखते हुए केंद्र सरकार के हस्तक्षेप पर यूपीएससी ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसी आधार पर प्रतियोगी अब पीसीएस में भी सीसैट के पेपर को क्वालीफाइंग करने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर वे लामबंद भी हो रहे हैं और बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। वे सीसैट के पेपर से अंग्रेजी के सवालों को बाहर करने की भी मांग कर रहे हैं।

सिविल सर्विसेज में 2011 से प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट लागू किया गया था। इसके बाद से ही इसे लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इसके मद्देनजर पहले इससे अंग्रेजी के प्रश्नों को बाहर किया गया। अब इस साल से इसे क्वालीफाइंग कर दिया गया। मेरिट में इसके अंक नहीं जुड़ेंगे।
विज्ञापन

मुद्दे पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की घोषणा

हालांकि, यह अंतिम फैसला नहीं है। प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट रहेगा या नहीं और रहेगा तो इसमें क्या बदलाव होना चाहिए इस पर विचार के लिए कमेटी बनाई गई है। इस तरह से आने वाले वर्षों में इसमें अभी और बदलाव होना तय है।

इस कवायद के बीच यूपी-पीसीएस में भी सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर करने की मांग शुरू हो गई है। पीसीएस में सिविल सर्विसेज के पैटर्न पर ही बदलाव किया गया। इसे आधार बनाते हुए प्रतियोगियों का कहना है पीसीएस में भी सीसैट के अंक मेरिट में शामिल नहीं किए जाएं। यह सिर्फ क्वालीफाइंग पेपर हो।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कानूनी और सड़क पर लड़ाई लड़ने वाले प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति से जुड़े प्रतियोगियों की इस मुद्दे पर जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। आयोग के खिलाफ आंदोलनरत भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा से जुड़े प्रतियोगियों की भी इस मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए मंगलवार को बैठक बुलाई गई है। दोनों संगठनों ने इस मुद्दे पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की घोषणा की है।
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी वालों को आवेदन का मौका

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की नियुक्ति में विशिष्ट बीटीसी के अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन का मौका दिया गया है।

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया में आयु सीमा एक जुलाई 2014 के स्थान पर एक जुलाई 2015 किए जाने के बाद न्यूनतम आयु सीमा में आने वाले अभ्यर्थियों तथा विशिष्ट बीटीसी 2004, 2007 एवं 2008 में प्रशिक्षण उत्तीर्ण एवं टीईटी अर्हताधारी अभ्यर्थियों को शामिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने 15000 सहायक अध्यापकों के चयन प्रक्रिया में अब तक आवेदन नहीं किया है, वे आवेदन के लिए बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दो  से 11 सितंबर के मध्य ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जो पहले से आवेदन कर चुके है, उन्हें दोबारा आवेदन की आवश्यकता नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें