फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 अप्रैल तक भरें यूपी कैटेट के फॉर्म

Sun, 06 Mar 2016 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • 22 की जगह 29 फरवरी से ऑफ लाइन, ऑन लाइन आवेदन
  • 2 अप्रैल तक चलती रहेगी प्रक्रिया
  • स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की 2399 सीटें
विज्ञापन
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (यूपी कैटेट) 2016 के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब 22 फरवरी की जगह 29 फरवरी से ऑफ लाइन, ऑन लाइन फार्म भरे जा सकेंगे। यह प्रक्रिया 2 अप्रैल तक चलती रहेगी। विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने और उसे जमा करने अंतिम तारीख 9 अप्रैल है।
विज्ञापन


यूपी कैटेट से कानपुर, मेरठ, फैजाबाद और बांदा कृषि विश्वविद्यालय की स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की 2399 सीटें भरी जाएंगी। वेबसाइट पर जाकर फार्म भरे और 1 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।

मीडिया प्रभारी डॉ. वेद रतन ने बताया कि एंट्रेंस टेस्ट 16, 17 और 18 मई को कराया जाएगा। इसके लिए कानपुर, मेरठ, फैजाबाद, बांदा और इलाहाबाद में परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला हुआ है। इस बार स्नातक में 1512, परास्नातक में 675 और पीएचडी में 227 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें