इस समय देशभर में GST चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। खबर है कि देश के जॉब मार्केट में GST के आने से कई लोगों को नौकरी में सुनहरा मौका मिलेगा। GST से देश में लोगों को करीब 1 लाख से ज्यादा नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। ये अवसर ज्यादातर टैक्सेशन, अकाउंटिंग और डाटा एनालाइसिस के क्षेत्र में होंगे।
आपको बता दें कि 01 जुलाई 2017 से पूरे देश में GST लागू होने वाला है। विशेषज्ञों की मानें तो इसके लागू होने से जॉब सेक्टर में 10 से 13 फीसदी की बढ़त होगी। कई लोगों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। सूत्रों की मानें तो नौकरी के ये अवसर ऑटोमोबाइल्स, लॉजिस्टिक, होम डिकॉर, ई-कॉमर्स, मीडिया एंड एंटरटेंमेंट, सिमेंट, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा और टेलीकॉम के क्षेत्र में मिलेंगे।