NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी लिमिटेड ने ग्रीन केमिकल्स क्षेत्र में अनुभवी पेशेवरों के लिए नियमित आधार पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन संख्या 02/26 के तहत सीनियर मैनेजर (Green Chemicals) और इंजीनियर (Green Chemicals) के कुल 8 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और 16 मार्च 2026 तक चलेगी।
यह भर्ती ग्रीन केमिकल्स और बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।