नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। हाल ही में एनटीपीसी ने सीईजी त्रिची और हरिद्वार में एसोसिएट के पद के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर आज की आवेदन करें। आवेदन की अंतिम तिथि आज 26 अगस्त है।
एनटीपीसी में इन पदों पर होगी भर्तियां
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन में नौकरी पाने की ख्वाहिश रखते हैं, तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एसोसिएट- 6 पद
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन में नौकरी पाने की आयुसीमा
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष होनी चाहिए।
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन कैसे मिलेगी नौकरी
उम्मीदवार जो भी एनटीपीसी के इस भर्ती के लिए अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए. साथ ही उनके पास संबंधित वर्क करने का अनुभव भी होना चाहिए।
एनटीपीसी में ऐसे करें आवेदन
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन भर्ती 2024 की आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए अनुसार इन पदों पर आवेदन करने इच्छुक अंतिम तिथि तक या उससे पहले एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए योग्यता:
एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास नीचे दी गई योग्यताएं होनी चाहिए।
सीईजी त्रिची क्षेत्र-
ई7-ई8 ग्रेड (या एनटीपीसी के समकक्ष) में सेवानिवृत्त पूर्व कर्मचारी जिनके पास परियोजनाओं/इंजीनियरिंग कार्यों का अनुभव हो और संगठन में न्यूनतम 20 वर्ष का अनुभव हो।
एनटीपीसी की परियोजना आवश्यकताओं के साथ-साथ बीएचईएल त्रिची प्रणालियों और संबद्ध विक्रेताओं का व्यापक ज्ञान।
सीईजी कार्य में कार्य करने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जा सकती है।
सीईजी हरिद्वार क्षेत्र-
ई7-ई8 ग्रेड (या एनटीपीसी के समकक्ष) में सेवानिवृत्त पूर्व कर्मचारी जिनके पास परियोजनाओं/इंजीनियरिंग कार्यों का अनुभव हो और संगठन में न्यूनतम 20 वर्ष का अनुभव हो।
एनटीपीसी की परियोजना आवश्यकताओं के साथ-साथ बीएचईएल हरिद्वार प्रणालियों का व्यापक ज्ञान। एसोसिएट को एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में एनटीपीसी के विक्रेता आधार का ज्ञान होना चाहिए।
सीईजी कार्य में कार्य करने का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जा सकती है।