फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTPC Executive Trainee: एनटीपीसी में 1.40 लाख सैलरी वाली नौकरी; CA-CMA वाले अभी भर दें फॉर्म, कल है अंतिम तिथि

Mon, 26 Jan 2026 01:01 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NTPC Executive Trainee Recruitment 2026: एनटीपीसी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी-फाइनेंस (CA/CMA) भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 27 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में 1.40 लाख तक का आकर्षक वेतन ऑफर किया जा रहा है। पात्रता मानदंड की जानकारी नीचे दी गई है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTPC Executive Trainee Finance Recruitment 2026: भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से वित्त क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को बड़ा अवसर दिया जा रहा है। एनटीपीसी ने कार्यकारी प्रशिक्षु-वित्त (CA/CMA) भर्ती 2026 के तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से तुरंत आवेदन कर दें, क्योंकि 27 जनवरी अंतिम तिथि है।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 25 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार 27 जनवरी 2026 तक आधिकारिक करियर पोर्टल careers.ntpc.co.in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। नोटिफिकेशन में चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सेवा शर्तें और मेडिकल मानकों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। पात्रता शर्तें पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों का आवेदन किसी भी स्तर पर निरस्त किया जा सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: एनटीपीसी में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की भर्ती, शुरुआती वेतन 40,000 रुपये
 

NTPC Executive Trainee Eligibility: एनटीपीसी एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती का फॉर्म कौन भर सकता है?

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सीए या सीएमए (पूर्व ICWA) की डिग्री होना अनिवार्य है। सभी योग्यताएं भारत में मान्य संस्थानों से प्राप्त होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
  • राष्ट्रीयता: इन पदों के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन करने के पात्र होंगे।

1.40 लाख तक वेतन

चयनित उम्मीदवारों को ई1 ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा, जिसमें वेतनमान 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये तक होगा। प्रारंभिक मूल वेतन 40,000 रुपये रहेगा। नियुक्ति से पहले एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 5 लाख रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 2.5 लाख रुपये का सेवा बांड भरना होगा।

 

NTPC Executive Trainee Selection Process: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में अखिल भारतीय ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें विषय ज्ञान परीक्षा (SKT) और कार्यकारी योग्यता परीक्षा (EAT) शामिल होंगी। दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा।
  • विषय ज्ञान परीक्षा
  • कार्यकारी योग्यता परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

यह भी पढ़ें: पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, कांस्टेबल के 41820 पदों पर चल रहीं भर्तियां
 
विज्ञापन

एनटीपीसी एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती का फॉर्म कैसे भरें?

  • उम्मीदवार careers.ntpc.co.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • पहले पंजीकरण करना होगा, इसके बाद आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरने होंगे।
  • जन्मतिथि प्रमाण के लिए कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र, CA/CMA प्रमाण पत्र और श्रेणी प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। 
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी प्रति अपने पास सुरक्षित रखें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें