फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीए: ग्रुप ए और ग्रुप बी के अलग-अलग पदों पर भर्ती , कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

Fri, 13 Nov 2026 09:57 AM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ग्रुप ए और ग्रुप बी के 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें निदेशक, संयुक्त निदेशक, अनुसंधान वैज्ञानिक और उप निदेशक समेत कई पद शामिल हैं। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर होगी। योग्य उम्मीदवार 1 दिसंबर 2026 तक अपने मूल विभाग के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष रखी गई है।
 
विज्ञापन
NTA Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ग्रुप ए और ग्रुप बी के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13 पद भरे जाएंगे। इनमें निदेशक, संयुक्त निदेशक, अनुसंधान वैज्ञानिक सी, उप निदेशक और वरिष्ठ अधीक्षक या वरिष्ठ अधीक्षक (लेखा) के पद शामिल हैं। यह भर्ती सामान्य सीधी नियुक्ति के बजाय प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएगी। यानी केंद्र और राज्य सरकार के विभागों सहित कुछ सरकारी संस्थानों में पहले से काम कर रहे कर्मचारी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर 2026 है।

एनटीए भर्ती 2026: पदों के अनुसार रिक्तियों का विवरण

क्रम संख्या

पद का नाम

वेतन स्तर (7वां वेतन आयोग)

वेतनमान

पदों की संख्या

1

निदेशक (ग्रुप ए)

लेवल-13

₹1,23,100–2,15,900

7

2

संयुक्त निदेशक (ग्रुप ए)

लेवल-12

₹78,800–2,09,200

3

3

अनुसंधान वैज्ञानिक 'सी' (ग्रुप ए)

लेवल-12

₹78,800–2,09,200

1

4

उप निदेशक (ग्रुप ए)

लेवल-11

₹67,700–2,08,700

1

5

वरिष्ठ अधीक्षक/वरिष्ठ अधीक्षक (लेखा) (ग्रुप बी)

लेवल-7

₹44,900–1,42,400

1

 

कुल पद

   

13

कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन, केंद्रीय या राज्य स्वायत्त और वैधानिक संस्थाओं तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए तय शैक्षणिक योग्यता और काम का अनुभव पूरा करना होगा।
  • निदेशक, संयुक्त निदेशक और उप निदेशक जैसे पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है।
  • साथ ही, उम्मीदवार को अपने मूल विभाग में समान पद पर नियमित रूप से काम करने या अधिसूचना में बताए गए वेतन स्तर पर निर्धारित सेवा अवधि पूरी करने की शर्त पूरी करनी होगी।

अनुसंधान वैज्ञानिक और लेखा पद की योग्यता क्या है?

अनुसंधान वैज्ञानिक सी के पद के लिए मनोविज्ञान, मनोमिति, सांख्यिकी, गणित, परीक्षा पद्धति या शिक्षा विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ संबंधित क्षेत्र में योग्यता प्राप्त करने के बाद 10 साल का अनुभव जरूरी है। परीक्षा मूल्यांकन के क्षेत्र में कम से कम दो साल का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, वरिष्ठ अधीक्षक (लेखा) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। उम्मीदवार को वित्तीय नियमों, कंप्यूटर और कार्यालय संबंधी कामकाज की जानकारी होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्रों में अनुभव भी मांगा गया है।

आवेदन कैसे और कब तक करना होगा?

  • इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
  • वहां भर्ती से जुड़ी सूचना खोलकर अपनी योग्यता और अनुभव की शर्तें ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद अधिसूचना के साथ दिए गए परिशिष्ट पांच में उपलब्ध आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें और जरूरी प्रमाणपत्रों की प्रतियां लगाएं।
  • आवेदन सीधे भेजने के बजाय अपने मूल विभाग या संबंधित संवर्ग नियंत्रण प्राधिकरण के माध्यम से जमा करना होगा।
  • पूरा आवेदन 1 दिसंबर 2026 तक संबंधित प्राधिकरण के जरिए पहुंच जाना चाहिए।
  • आखिरी तारीख के बाद मिलने वाले अधूरे या देर से पहुंचे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें