फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA में बड़ा बदलाव: परीक्षा सुरक्षा मजबूत करने के लिए वरिष्ठ अफसरों की तैनाती, CTO-CFO समेत अहम पदों पर भर्ती

Tue, 19 May 2026 08:40 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA: एनटीए ने परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बड़े सुधारों की घोषणा की है। एजेंसी में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि सीटीओ, सीएफओ और जीएम-एचआर जैसे अहम पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
 
विज्ञापन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए बड़े सुधारों की घोषणा की है। एजेंसी ने मंगलवार को जारी प्रेस रिलीज में बताया कि हाल के विवादों और परीक्षा प्रक्रिया पर उठे सवालों के बाद अब संस्थागत ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


एनटीए ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गठित हाई-लेवल एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों के आधार पर पिछले कुछ हफ्तों में नेतृत्व, तकनीकी व्यवस्था और निगरानी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में काम किया गया है। एजेंसी का दावा है कि इन सुधारों का उद्देश्य देशभर में आयोजित होने वाली बड़ी परीक्षाओं की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बढ़ाना है।

एनटीए में चार वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती

एजेंसी ने जानकारी दी कि एनटीए में केंद्र सरकार के चार वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें दो अधिकारी संयुक्त सचिव स्तर के और दो निदेशक स्तर के हैं। संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के रूप में जिम्मेदारी दी जाएगी।

एनटीए के अनुसार, अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति से एजेंसी की कार्यक्षमता बढ़ेगी और परीक्षा संचालन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

सीटीओ, सीएफओ और जीएम (एचआर) पदों पर होगी भर्ती

एनटीए ने तीन बड़े विशेषज्ञ पदों के लिए भी आवेदन मांगे हैं। इनमें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO), चीफ फाइनेंस ऑफिसर (CFO) और जनरल मैनेजर-ह्यूमन रिसोर्स (GM-HR) शामिल हैं।

चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर की भूमिका

चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह तकनीकी रूप से मजबूत बनाने का काम करेंगे। इसमें डिजिटल एग्जाम सिस्टम, प्रश्नपत्र सुरक्षा, साइबर सिक्योरिटी, बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन जैसी व्यवस्थाओं की निगरानी शामिल होगी।

चीफ फाइनेंस ऑफिसर की जिम्मेदारी

चीफ फाइनेंस ऑफिसर परीक्षा से जुड़े वित्तीय प्रबंधन, लेखा व्यवस्था और ऑडिट संबंधी कार्यों को संभालेंगे।

जनरल मैनेजर-ह्यूमन रिसोर्स क्या करेंगे?

जनरल मैनेजर-एचआर एजेंसी के कर्मचारियों, ट्रेनिंग, मानव संसाधन नीति और कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने का काम देखेंगे।

विज्ञापन

परीक्षा प्रणाली में होंगे बड़े बदलाव

एनटीए ने बताया कि सुधार कार्यक्रम के तहत प्रश्नपत्र तैयार करने, प्रिंटिंग और लॉजिस्टिक्स में तकनीकी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा एआई आधारित निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, डेटा एनालिटिक्स और लगातार मॉनिटरिंग जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।

एजेंसी ने यह भी कहा कि उम्मीदवारों की शिकायतों के समाधान, पारदर्शिता और संवाद व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। एनटीए के मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया शिक्षा मंत्रालय और उच्च शिक्षा विभाग की निगरानी में लागू की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें