न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, NPCIL
- फोटो : X(@NpcilOfficial)
NPCIL Recruitment 2026: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने महाराष्ट्र स्थित तारापुर एटॉमिक पावर स्टेशन में 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में तकनीकी और प्रशासनिक दोनों तरह के पद शामिल हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की विस्तारित अंतिम तिथि बेहद करीब है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी, 2026 है। पूर्व में निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी थी, जिसे बढ़ाकर 9 फरवरी (शाम 4 बजे तक) कर दिया गया था। निर्धारित समय के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।