भर्ती का मुख्य विवरण
इस भर्ती के तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मोटर व्हीकल मैकेनिक, वायरमैन, कोपा (COPA) सहित कई ट्रेड में अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। सभी पद अप्रेंटिसशिप आधार पर हैं और चयनित अभ्यर्थियों को मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती विशेष रूप से तमिलनाडु में प्रशिक्षण के लिए आयोजित की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती, फॉर्मेसी में डिग्री वालों को मिलेगी 90 हजार तक सैलरी
कब तक भर सकते हैं एनएलसी अप्रेंटिस भर्ती का फॉर्म?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 25 फरवरी 2026 अंतिम तिथि है। अभ्यर्थियों को 3 मार्च 2026 तक मूल दस्तावेज जमा करने होंगे। चयनित उम्मीदवारों की सूची 9 मार्च 2026 को जारी की जाएगी और ट्रेनिंग जॉइनिंग 11 मार्च 2026 से प्रस्तावित है।
| इवेंट |
तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू |
12 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि |
25 फरवरी 2026 |
| मूल दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि |
3 मार्च 2026 |
| चयनित उम्मीदवारों की सूची |
9 मार्च 2026 |
| ट्रेनिंग जॉइनिंग डेट |
11 मार्च 2026 |
यह भी पढ़ें: पावर सप्लाई कंपनी में बीई-बीटेक वालों के लिए भर्ती, सैलरी 1.80 लाख तक
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में किसी सरकारी मान्यता प्राप्त से आईटीआई का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 31 जनवरी 2026 के अनुसार 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा का उल्लेख नोटिफिकेशन में अलग से दिया गया है, इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक सूचना जरूर देखनी चाहिए।
| मानदंड |
विवरण |
| शैक्षणिक योग्यता |
संबंधित ट्रेड में सरकारी मान्यता प्राप्त ITI पास |
| न्यूनतम आयु सीमा |
18 वर्ष (31 जनवरी 2026 के अनुसार) |
| जॉब टाइप |
अप्रेंटिसशिप |
| मासिक स्टाइपेंड |
11,040 रुपये प्रति माह |
नेवेली अप्रेंटिस भर्ती में स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
चयनित ट्रेड अप्रेंटिस उम्मीदवारों को प्रति माह 11,040 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार तय की गई है।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
एनएलसी इंडिया भर्ती 2026 में चयन मुख्य रूप से मेरिट और दस्तावेज जांच के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू और मेडिकल एग्जामिनेशन से भी गुजरना पड़ सकता है। अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर तय होगा।
| विषय |
जानकारी |
| संस्था का नाम |
NLC India Limited |
| भर्ती का नाम |
ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 |
| कुल पद |
607 |
| विज्ञापन संख्या |
L&DC/05A/2025 |
| आवेदन मोड |
ऑनलाइन |
| आवेदन शुल्क |
नोटिफिकेशन में उल्लेख नहीं |
| चयन प्रक्रिया |
मेरिट लिस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल परीक्षा |
| नौकरी स्थान |
तमिलनाडु |
| आवेदन की अंतिम तिथि |
25 फरवरी 2026 |
| आधिकारिक नोटिस |
यहां क्लिक कर देखें... |
आधिकारिक नोटिफिकेशन में किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करते समय ताजा निर्देश जरूर देखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: रिजर्व बैंक में फार्मासिस्ट की भर्ती, डीफार्मा वाले कर सकते हैं आवेदन