फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHSRCL: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में JE समेत 224 नौकरियां; इंजीनियरिंग वालों के लिए मौका; 46 लाख तक सालाना सैलरी

Wed, 24 Jun 2026 04:41 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NHSRCL Bullet Train Project Recruitment 2026: भारत के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में जेई, स्टेशन/ट्रेन मैनेजर और ऑपरेशन कंट्रोलर समेत विभिन्न 224 पदों पर भर्ती निकाली है। इंजीनियरिंग में डिग्री-डिप्लोमाधारी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे जान सकते हैं।
 
विज्ञापन
NHSRCL Bullet Train Project Recruitment 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NHSRCL Bullet Train Project Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में नौकरी का सुनहरा मौका आया है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने जेई समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इंजीनियरिंग, ऑपरेशन, आईटी और सुरक्षा से जुड़े पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से जुड़ी भारत की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना को संभालने वाली नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कुल 224 पदों पर भर्ती निकाली है।

कंपनी, भारतीय रेलवे/सरकार के स्वामित्व या संचालन वाली रेलवे/मेट्रो रेलवे/RRTS के ऑपरेशंस और मेंटेनेंस विभागों में काम कर रहे रेगुलर/कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों से IDA पे-स्केल Rs. 40,000-1,25,000 (NE-4) में एब्जॉर्प्शन के आधार पर आवेदन आमंत्रित कर रही है।
विज्ञापन

 

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को NHSRCL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा।

पद आवेदन की अंतिम तिथि
एग्जीक्यूटिव पद 9 जुलाई 2026
नॉन-एग्जीक्यूटिव पद 14 जुलाई 2026

224 पदों पर होगी भर्ती

अधिसूचना के अनुसार कुल 224 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें 209 पद नॉन-एग्जीक्यूटिव और 15 पद एग्जीक्यूटिव श्रेणी के हैं।
 
पद श्रेणी पदों की संख्या
नॉन-एग्जीक्यूटिव 209
एग्जीक्यूटिव 15
कुल 224
 

किन पदों पर होगी नियुक्ति?

भर्ती प्रक्रिया के तहत इंजीनियरिंग, स्टेशन संचालन, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और सुरक्षा जैसे विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। प्रमुख पदों में शामिल हैं:
  • जूनियर इंजीनियर
  • स्टेशन/ट्रेन मैनेजर
  • डिपो/ऑपरेशन कंट्रोलर
  • आईटी प्रोफेशनल
  • सुरक्षा कर्मी

जूनियर इंजीनियर के पद सिविल, ट्रैक, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एंड टेलीकॉम (S&T), रोलिंग स्टॉक और ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) सहित कई विषयों में उपलब्ध हैं। इसके अलावा, 55 पद स्टेशन/ट्रेन मैनेजर और 5 पद डिपो/ऑपरेशन कंट्रोलर के लिए निर्धारित किए गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा या बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए।

साथ ही रेलवे, मेट्रो या रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) परियोजनाओं के संचालन और रखरखाव से जुड़ा कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 31 मई 2026 तक 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जोकि इस प्रकार हैं:
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

2027 तक शुरू करने का लक्ष्य

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना है। यह केंद्र सरकार की प्रमुख परिवहन अवसंरचना परियोजनाओं में शामिल है।

परियोजना पूरी होने के बाद मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग दो घंटे रह जाने की उम्मीद है। इससे दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।

सरकार का लक्ष्य इस बुलेट ट्रेन परियोजना का उद्घाटन 15 अगस्त 2027 तक करने का है। ऐसे में यह भर्ती अभियान परियोजना की तैयारियों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें