आवेदन के लिए योग्यता
सहायक प्रबंधक (कानून) और उप प्रबंधक (कानून) दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB डिग्री होनी चाहिए। यदि किसी उम्मीदवार ने 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स किया है, तो उसे प्राथमिकता दी जा सकती है। इसका मतलब है कि कानून की पढ़ाई पूरी होना अनिवार्य है और लॉ की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
क्या है अनुभव की शर्तें?
सहायक प्रबंधक पद के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए, जो वकालत (बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के बाद) या बैंक के लीगल डिपार्टमेंट में काम करने का हो सकता है।
वहीं, उप प्रबंधक पद के लिए कम से कम 4 साल का अनुभव जरूरी है। यह अनुभव भी वकालत या बैंक के कानूनी विभाग में काम का होना चाहिए और बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के बाद का माना जाएगा।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 750 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और PwBD (दिव्यांग) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन ?
- सबसे पहले SBI Careers पोर्टल पर जाएं।
- अब "SCO Recruitment 2026-27 (Law Officer)" से संबंधित विज्ञापन को खोलें और पात्रता की जांच करें।
- Apply Online लिंक पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य विवरण दर्ज करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म Submit करें।