किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 117 पद भरे जाएंगे। इनमें से 114 पद प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हैं, जबकि 3 पद डिप्टी लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए आरक्षित हैं। नियुक्तियां विभिन्न विषयों और विभागों में की जाएंगी।
कहां होगी पोस्टिंग?
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नई दिल्ली, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर और शिलॉन्ग स्थित एनसीईआरटी के विभिन्न परिसरों में की जाएगी।
योग्यता और आयु सीमा
सभी पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। आयु सीमा, सेवानिवृत्ति आयु और आयु में छूट भारत सरकार, यूजीसी और एनसीईआरटी के नवीनतम नियमों के अनुसार लागू होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...
आवेदन शुल्क
सामान्य (UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट केवल इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जैसा कि यूजीसी और एनसीईआरटी के दिशा-निर्देशों में प्रावधान है।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
- Announcement या Vacancy/Academic सेक्शन पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)
- फॉर्म सबमिट कर उसकी हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।
एनसीईआरटी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तें, आरक्षण नीति और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।