कितने पदों पर होगी भर्ती?
विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 31 पद भरे जानें हैं। इसमें 14 रिक्तियां प्रोफेसर, 13 रिक्तियां एसोसिएट प्रोफेसर और 4 रिक्तियां असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए हैं। ये रिक्तियां विभिन्न विभागों के लिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कम से कम 3 वर्ष के लिए अपनी सेवाएं देनी होंगी।
- प्रोफेसर - 14 पद
- एसोसिएट प्रोफेसर - 13 पद
- असिस्टेंट प्रोफेसर - 4 पद
- कुल - 31 पद
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। दिव्यांगजनों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 1000 रुपये
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: 500 रुपये
- दिव्यांगजन: छूट प्राप्त