कॉम्प्रीहेंसिव इंटर्नशिप प्रोग्राम
भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS) ने कॉम्प्रीहेंसिव इंटर्नशिप प्रोग्राम (Comprehensive Internship Programme) की शुरुआत की।
छात्रों को मिलेगा व्यावहारिक अनुभव
यह इंटर्नशिप कार्यक्रम कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए तैयार किया गया है। इसके तहत इंटर्न्स को खेल प्रशासन, इवेंट मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स साइंस, एंटी-डोपिंग, एथलीट सपोर्ट और नीति क्रियान्वयन जैसे क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा।
क्या करेंगे इंटर्न्स?
स्पोर्ट्स साइंस रिसर्च, लैब टेस्टिंग, डेटा एनालिटिक्स और वैज्ञानिक एथलीट सपोर्ट पर विशेष जोर दिया जाएगा। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) में कार्यरत इंटर्न्स एंटी-डोपिंग जागरूकता, कानूनी अनुपालन और केस मैनेजमेंट में सहयोग करेंगे, जबकि एनडीटीएल में चयनित इंटर्न्स को सैंपल एनालिसिस और रिसर्च सहित उन्नत लैब प्रक्रियाओं का अनुभव मिलेगा।