फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPEB: जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के नए प्रवेश पत्र जारी, 11 दिसंबर से परीक्षाएं

Fri, 04 Dec 2020 09:50 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के नए प्रवेश पत्र जारी
विज्ञापन

MPPEB Jail Prahari New Admit Card 2020: प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के नए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने मध्य प्रदेश पुलिस में जेल प्रहरी के 282 पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपना एमपी जेल प्रहरी एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा खबर में डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि पहले इस परीक्षा को स्थगित और जारी किए गए प्रवेश पत्र को भी रद्द कर दिया गया था। उसके बाद बोर्ड ने नए प्रवेश पत्र जारी करने की घोषणा की थी। साथ ही अब बोर्ड ने इस भर्ती परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। ये परीक्षाएं 11 दिसंबर, 2020 से शुरू हो जाएंगी जो कि 24 दिसंबर, 2020 तक चलेंगी। इस परीक्षा का आयोजन 9 शहरों में बने 65 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

MPPEB Jail Prahari New Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड - 

विज्ञापन

चरण - 1 सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
चरण - 2 उसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
चरण - 3 एक नया पेज खुल जाएगा। 
चरण - 4 मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
चरण - 5 आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
चरण - 6 उसका प्रिंटआउट लें और भविष्य के लिए संभालकर रखें। 

MPPEB Jail Prahari Admit Card 2020: डायरेक्ट लिंक 

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2020: कई विभागों में निकली हैं नौकरियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें