फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI CBO Exam 2020: परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

Tue, 24 Nov 2020 10:17 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
SBI CBO Exam 2020
विज्ञापन

SBI CBO Exam Admit Card 2020: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर्स (CBO) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने एसबीआई सीबीओ भर्ती परीक्षा 2020 के लिए पंजीकरण किया है, वे sbi.co.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, एसबीआई सर्कल बेस्ड ऑफिसर भर्ती की परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2020 को होना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत ही या परीक्षा तिथि से पहले ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : LIVE Sarkari Naukri 2020: NPCIL, IOCL, UPPCL समेत कई विभागों में नौकरियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

SBI CBO Exam Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड - 

विज्ञापन

चरण - 1 आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाएं।
चरण - 2 होम पेज पर “Join SBI” लिंक पर जाकर  “Current openings” पर क्लिक करें।
चरण - 3 यहां आपको “Download Exam Call Letter" का लिंक दिखेगा जिस पर क्लिक करें।
चरण - 4 नया पेज खुल जाएगा। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
चरण - 5 स्क्रीन पर आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
चरण - 6 उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभालकर रखें।

SBI CBO Exam Admit Card 2020: डायरेक्ट लिंक

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें