कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 06 पदों को भरा जाएगा। इनमें जनरल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) (E8) के लिए 1 पद, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (PST) (E4) के लिए 1 पद, डिप्टी इंजीनियर (सिविल) (E2) के लिए 1 पद, डिप्टी इंजीनियर (S&T) (E2) के लिए 1 पद, जूनियर इंजीनियर-II (S&T) (W6) के लिए 1 पद और असिस्टेंट (IT)-I (W5) के लिए 1 पद शामिल हैं।
| पद का नाम |
ग्रेड |
सैलरी (₹) |
नियुक्ति का प्रकार |
रिक्तियां |
| जनरल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) |
E8 |
1,20,000 - 2,80,000 |
रेगुलर/डेप्युटेशन |
1 |
| असिस्टेंट जनरल मैनेजर (PST) |
E4 |
70,000 - 2,00,000 |
कॉन्ट्रैक्ट/डेप्युटेशन |
1 |
| डिप्टी इंजीनियर (सिविल) |
E2 |
50,000 - 1,60,000 |
कॉन्ट्रैक्ट/डेप्युटेशन |
1 |
| डिप्टी इंजीनियर (S&T) |
E2 |
50,000 - 1,60,000 |
कॉन्ट्रैक्ट/डेप्युटेशन |
1 |
| जूनियर इंजीनियर-II (S&T) |
W6 |
35,280 - 67,920 |
कॉन्ट्रैक्ट |
1 |
| असिस्टेंट (IT)-I |
W5 |
34,020 - 64,310 |
कॉन्ट्रैक्ट |
1 |
| कुल पद |
- |
- |
- |
6 |
अलग-अलग पदों के अनुसार सैलरी 34,020 रुपये से लेकर 2,80,000 रुपये प्रति माह तक निर्धारित की गई है। कुछ पद नियमित या डेप्युटेशन आधार पर भरे जाएंगे, जबकि कुछ कॉन्ट्रैक्ट के तहत नियुक्त किए जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
हर पद के लिए योग्यता और अनुभव अलग-अलग तय किए गए हैं। जनरल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ IRSEE SAG/NF-SAG/IRSEE स्तर या संबंधित क्षेत्र में लगभग 18 साल का अनुभव आवश्यक बताया गया है और अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष रखी गई है।
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (PST) पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ 7 से 10 साल का अनुभव मांगा गया है और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। डिप्टी इंजीनियर (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिग्री के साथ सीनियर सुपरवाइजर के रूप में 4 साल का अनुभव या जूनियर स्केल में 2 साल का अनुभव जरूरी है, जबकि आयु सीमा 35 वर्ष तक मान्य होगी।
डिप्टी इंजीनियर (S&T) पद पर आवेदन करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या डिप्लोमा तथा लगभग 5-6 साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं जूनियर इंजीनियर-II (S&T) पद के लिए बीई/बीटेक या संबंधित डिप्लोमा के साथ 8-9 साल का अनुभव मांगा गया है और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है।
असिस्टेंट (IT)-I पद के लिए उम्मीदवार के पास आईटी, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में बीई, या बीएससी (आईटी/कंप्यूटर), बीसीए या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, नेटवर्किंग और आईटी से जुड़ी जानकारी जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन के बाद आईटी क्षेत्र में कम से कम दो साल का अनुभव है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
| पद का नाम |
शैक्षणिक योग्यता |
आवश्यक अनुभव |
अधिकतम आयु सीमा |
| जनरल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) |
इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिग्री |
IRSEE SAG/NF-SAG या संबंधित क्षेत्र में लगभग 18 साल का अनुभव |
55 वर्ष |
| असिस्टेंट जनरल मैनेजर (PST) |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री |
7-10 साल का अनुभव |
40 वर्ष |
| डिप्टी इंजीनियर (सिविल) |
सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिग्री |
सीनियर सुपरवाइजर के रूप में 4 साल या जूनियर स्केल में 2 साल |
35 वर्ष |
| डिप्टी इंजीनियर (S&T) |
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में BE/BTech या डिप्लोमा |
लगभग 5-6 साल का अनुभव |
- |
| जूनियर इंजीनियर-II (S&T) |
बीई/बीटेक या संबंधित डिप्लोमा |
8-9 साल का अनुभव |
35 वर्ष |
| असिस्टेंट (IT)-I |
IT/कंप्यूटर साइंस/ETC में BE, या BSc (IT/CS), BCA या समकक्ष |
आईटी क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव, हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर/नेटवर्किंग ज्ञान |
- |
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले recruitment.mmrcl.com वेबसाइट पर जाकर Careers सेक्शन में उपलब्ध MMRCL Recruitment Advertisement 2026-01 लिंक खोलना होगा। इसके बाद वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने के बाद लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करने होंगे।
इसके साथ ही रिज्यूम और वर्तमान सैलरी स्लिप भी जमा करनी होगी। फॉर्म पूरी तरह भरने के बाद उसे ऑनलाइन सबमिट करना जरूरी है। जो उम्मीदवार पहले से सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, नवीनतम रिज्यूम, फोटो और सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (HR), मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, MMRCL-लाइन 3 ट्रांजिट ऑफिस, ई ब्लॉक, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बांद्रा ईस्ट), मुंबई के पते पर भेजनी होंगी।