महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को राज्य सेवा परीक्षा के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वो आयोग कि आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने एसएससी की मुख्य परीक्षा 13 जुलाई से 15 जुलाई 2019 के बीच आयोजित की थी। यह परीक्षा राज्यभर के कई कंद्रों पर आयोजित की गई थी।