फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC ADO प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Tue, 30 Jul 2019 03:53 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन बीमा निगम (LIC) ने एलआईसी एडीओ प्रीलिम्स परीक्षा 2019 के परिणाम जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आज ही अपना परीक्षा परिणाम एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि एलआईसी द्वारा आयोजित परीक्षा 6 जुलाई 2019 को देश भर के विभिन्न केंद्रो पर आयोजित की गई थी। जीवन बीमा निगम (LIC) ने सीए, राजभाषा, एक्चुरियल, आईटी की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। अब उम्मीदवार अपने मुख्य परीक्षा की तिथि के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को नीचे दिए गए स्टेप्स के जारिए डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


LIC AAO मुख्य परीक्षा परिणाम 2019: कैसे करें डाउनलोड -

स्टेप 1: सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: उसके बाद एलआईसी इंडिया के होम पेज पर दिए गए करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, उस पर मौजूद ADO 2019 भर्ती वाली लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब आपके सामने प्रारंभिक परीक्षा LIC ADO 2019 परिणाम की लिंक्स दिखेंगी। 
स्टेप 5: परिणाम वाली लिंक पर क्लिक करें, आपका परिणाम पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
स्टेप 6: अपना परिणाम डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
 

ये भी पढ़ें : गूगल सीईओ के पद पर निकली नौकरी, लिंक्डइन ने तोड़ दी 10 लाख लोगों की उम्मीदें  


LIC ADO 2019 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। 


ये भी पढ़ें : ISRO दे रहा है 46 हजार से ज्यादा की सैलरी, आवेदन करने के लिए आखिरी मौका आज

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें