अक्सर देखा गया है कि सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की पहली पसंद सरकारी बैंक में नौकरी होती है। अच्छी सैलरी, स्थायित्व व अन्य सुविधाएं इसे बेहतरीन नौकरियों में से एक बनाते हैं। इसीलिए हर साल लाखों छात्र सरकारी बैंक में नौकरी के लिए आवेदन करते हैं। अगर आप भी सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके पास भी एक सुनहरा मौका है। भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक में पीओ पद के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं।
संभावित महत्वपूर्ण तिथियां
क्यों खास है यह नौकरी
एसबीआई में पीओ की नौकरी अन्य बैंको की अपेक्षा काफी बेहतरीन होती है। इसे एक प्रीमियम नौकरी माना जाता है। एसबीआई एक बैंक से बढ़कर एक ब्रांड बन चुका है। इसमें नौकरी करने वाले हर व्यक्ति को काफी सम्मान प्राप्त होता है।
तैयारी के लिए ये समय है महत्वपूर्ण
एसबीआई पीओ की परीक्षा काफी अच्छे स्तर की होती है। परीक्षा में लगभग 1 महीने का ही समय शेष है, ऐसे में तैयारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। आखिरी समय में एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में की गई पढ़ाई अच्छे परिणाम लेकर आती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए safalta.com ने 21 दिनों का खास SBI PO 2020 सुपरबैच लॉन्च किया है।
क्यों खास है यह कोर्स
यह कोर्स अंतिम समय में आपकी तैयारी को और भी पक्का करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कोर्स में आपको 55+ घण्टे की लाइव इंटरेक्टिव क्लास मिलेंगी, जिसमें मैथ्स, अंग्रेजी व रीजनिंग विषय की क्लासेज रोज 3 घंटे चलेंगी। आपको पीडीएफ स्टडी मैटेरियल व क्लासरूम नोट्स दिए जाएंगे। तैयारी को और भी पक्का करने के लिए रेगुलर प्रैक्टिस सेशन व डाउटसेशन कराए जाएंगे। आपकोअधिक से अधिक मॉकटेस्ट भी कराए जाएंगे।