फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में लगेगा मेगा जॉब फेयर, बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी

Sun, 24 Dec 2017 07:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि 31 दिसंबर 2018 तक प्रदेश के 2 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके तहत युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार या स्वरोजगार के लिए बैंकों से ऋण मुहैया करवाने में सहायता दी जाएगी, जिसके लिए प्रदेश स्तर पर ‘सक्षम हरियाणा निगरानी कक्ष’ स्थापित करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


सैनी शुक्रवार को राज्य के रोजगार अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान बताया कि यह निगरानी कक्ष राज्य सरकार के सहयोग से युवाओं को रोजगार एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण उपलब्ध करवाने संबंधित मामलों की मानीटरिंग करेगा। इसके अलावा राज्य के 10 स्थानों पर मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।  

इस वर्ष अप्रैल से अब तक विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेलों के माध्यम से करीब 7938 युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। रोजगार मंत्री ने राज्य के सभी 5.32 लाख बेरोजगार युवाओं का शैक्षणिक एवं अन्य रिकार्ड 15 जनवरी 2018 तक सत्यापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा गैर सत्यापित बेरोजगार युवाओं से संबंधित रिकार्ड को भी 31 मार्च तक प्रमाणित करने को कहा गया हैं।
विज्ञापन


 इसके साथ ही सभी बेरोजगारों का पंजीकरण आधार नंबर से जोड़ा जाएगा। इसके बाद इन बेरोजगारों को हुनर युक्त बनाने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवाओं को सक्षम एवं स्वावलंबी बनाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें