कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में ग्रामीण और शहरी गृह रक्षक के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है।
ग्रामीण होमगार्ड पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 7वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का गढ़वा जिले के उसी प्रखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जहां से वह ग्रामीण गृह रक्षक के रूप में नामांकन के लिए आवेदन कर रहा है। आवेदन के समय राज्य सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम प्राधिकारी से जारी आवासीय प्रमाण पत्र को स्वप्रमाणित कर अपलोड करना होगा।
शहरी होमगार्ड पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। शहरी उम्मीदवारों को भी वैध आवासीय प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़ें: नए साल का तोहफा! यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32,679 पदों पर निकली भर्ती; जारी हुआ नोटिस
चयन प्रक्रिया में क्या-क्या होगा?
होमगार्ड भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी, जिसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट जैसे इवेंट शामिल होंगे। इसके बाद हिंदी लेखन क्षमता और तकनीकी दक्षता की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को ही अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।
Jharkhand Home Guard Apply Online: आवेदन कैसे करें?
होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर होमगार्ड भर्ती से जुड़ा आवेदन लिंक दिखाई देगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- ऑनलाइन फॉर्म में पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, हस्ताक्षर और सभी प्रमाण पत्र स्वप्रमाणित करके अपलोड करना अनिवार्य है।
- इसके अलावा आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी योग्यता से जुड़े दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
- ध्यान रखें, एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन पत्र जमा कर सकता है।
- फॉर्म भरने के बाद उसे अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगर आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी आती है, तो उम्मीदवार एनआईसी कार्यालय, गढ़वा से संपर्क कर सकते हैं।