प्रवेश पत्र ई-मेल से भेजे जाएंगे :
रैली शुरू होने से पहले पंजीकृत और योग्य आवेदकों को प्रवेश पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दी गई तारीख और समय के अनुसार रैली स्थल पर पहुंचना होगा। रैली में भाग लेने की अनुमति केवल प्रवेश पत्र द्वारा ही दी जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट
joinindianarmy.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन के जरिये प्राप्त कर सकते हैं।
इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका :
- मुजफ्फरपुर की दोनों सेना भर्ती रैली में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शेहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, और समस्तीपुर के युवाओं को मौका मिलेगा।
- दानापुर की भर्ती रैलियों में पटना, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज और वैशाली के युवा भाग ले सकेंगे।
कटिहार में भी होगी सेना भर्ती रैली :
भारतीय सेना की ओर से बिहार के कटिहार में भी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसके लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कटिहार की रैली में अररिया, बांका, बेगुसराय, भागलपुर, कटिहार, खगरिया, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल आदि जिलों के युवाओं को मौका मिलेगा। कटिहार में प्रस्तावित भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 02 फरवरी, 2021 रखी गई है।