फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APSC Recruitment 2021: कई विभागों में खाली 200 पदों पर सीधी सरकारी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Wed, 13 Jan 2021 07:22 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
apsc
विज्ञापन

APSC Recruitment 2021: असम लोक सेवा आयोग (APSC) की ओर से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती की जार रही है। राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर, मत्स्य विकास अधिकारी और संबद्ध कैडर, डेयरी प्लांट मैनेजर, सुपरवाइजर समेत कई पदों के लिए सीधी सरकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ कर दिए गए है। सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2021 को समाप्त होगी। हालांकि, इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान अंतिम तिथि से पूर्व करना होगा।

विज्ञापन


इन पदों पर होनी है भर्ती : 
जूनियर इंजीनियर, सिविल, पीएचईडी विभाग, असम - 171 
मत्स्य विकास अधिकारी और संबद्ध कैडर, मत्स्य पालन विभाग, असम - 07 
प्लांट मैनेजर और समकक्ष - 17 
{चिलिंग प्लांट सुपरवाइजर (CPS)/सहायक ग्रामीण डेयरी एक्सटेंशन अधिकारी (ARDEO)/सहायक वितरण अधिकारी (ADO) डेयरी विकास विभाग, असम।} 

आवेदन की प्रक्रिया : 
योग्य उम्मीदवार इच्छुक पदों के लिए apsc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। असम लोक सेवा आयोग द्वारा खाली पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान शुरू किया गया है। 
 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता  : 
जूनियर इंजीनियर (सिविल) :
 सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा जरूरी है। 
मत्स्य विकास अधिकारी : आईसीएआर द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी कॉलेज/विश्वविद्यालय से B.F.Sc. डिग्री या D.F.Sc. या मास्टर ऑफ साइंस (मत्स्य पालन) सीआईएफई, मुम्बई से या ICAR से मान्यता प्राप्त किसी अन्य संस्थान से। 
प्लांट मैनेजर और समकक्ष : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय्र/संस्थान से डेयरी टेक्नोलॉजी में डिग्री होनी चाहिए। 
 
आयु सीमा : 
आवेदक की आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष हो और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट देय होगी। पात्रता नियमों संबंधी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना को पढ़ने की सलाह दी जाती है। अधिसूचना पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें... 
असम लोक सेवा आयोग भर्ती अधिसूचना 
असम लोक सेवा आयोग भर्ती आवेदन पोर्टल 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें