फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sena Bharti Rally : भारतीय सेना बिहार में करेगी भर्ती रैलियां, जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराएं

Wed, 16 Dec 2020 05:06 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भर्ती रैली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
  • रजिस्ट्रेशन 16 दिसंबर से शुरू, अंतिम तिथि 14 जनवरी, 2021
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली बिहार - फोटो : Indian Army
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना जल्दी ही बिहार में बड़े स्तर पर सेना भर्ती रैली करने जा रही है। इनके द्वारा बड़ी संख्या में युवाओं को भारतीय थल सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। सेना भर्ती रैली संभावित तौर पर मुजफ्फरपुर और दानापुर में की जा सकती है। इनमें आसपास के कईं जिलों के युवाओं को मौका मिलेगा।  सेना की ओर से इस संबंध में चार अधिसूचनाएं जारी की गईं हैं।
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, भर्ती सेना के विभिन्न विभागों और पदों के लिए होगी। इनमें सिपाही, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन, सिपाही टेक्निकल, सिपाही टेक नर्सिंग असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। हालांकि, सेना भर्ती रैली को लेकर तारीख, समय और स्थान की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक, भर्ती रैली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 16 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 जनवरी, 2021 रखी गई है। 

 
विज्ञापन

Sena Bharti Rally : भारतीय सेना बिहार में करेगी भर्ती रैलियां, जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराएं

सेना भर्ती रैली बिहार - फोटो : Indian Army
प्रवेश पत्र ई-मेल से भेजे जाएंगे
रैली शुरू होने से पहले पंजीकृत और योग्य आवेदकों को प्रवेश पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दी गई तारीख और समय के अनुसार रैली स्थल पर पहुंचना होगा। रैली में भाग लेने की अनुमति केवल प्रवेश पत्र द्वारा ही दी जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन के जरिये प्राप्त कर सकते हैं। 

इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका
मुजफ्फरपुर की दोनों सेना भर्ती रैली में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शेहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, और समस्तीपुर के युवाओं को मौका मिलेगा। जबकि दानापुर की भर्ती रैलियों में पटना, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज और वैशाली के युवा भाग ले सकेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें