इंडिया पोस्ट ने असम सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। इस साल कुल 915 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। उम्मीदवार जो भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम
appost.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। बता दें कि असम सर्किल के लिए जीडीएस के 919 रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया गया था।
ऐसे देखें रिजल्ट :
- परिणाम देखने के लिए भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Results अनुभाग के तहत, Assam (919 Posts) लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ प्रारूप में असम जीडीएस परिणाम 2020 डाउनलोड हो जाएगा।
- इसे खोलकर को स्क्रीन पर दिख रही सूची में अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर देखें।
- भविष्य के लिए संदर्भ हेतु इसका प्रिंट आउट ले लें।