फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CPO Answer Key 2020: उत्तर कुंजी जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Mon, 21 Dec 2020 01:52 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
answer key
विज्ञापन

SSC CPO Answer Key 2020: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय पुलिस संगठन (CPO) भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सीपीओ भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी  आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जो अभ्यर्थी दिल्ली पुलिस उप-निरीक्षक और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा (पेपर- I) 2020 में उपस्थित हुए थे, वे उत्तर कुंजी ssc.nic.in के जरिए ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : पंजाब में नायब तहसीलदार के 75 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आंसर की देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट विजिट करना होगा। अभ्यर्थी ssc.nic.in पर जाएं और यहां उनको होम पेज पर ही आंसर की का लिंक मिलेगा। जिस पर क्लिक करने के बाद नया टैब खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉग इन करना होगा और अपनी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद आंसर की खुल जाएगी जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं व प्रिंट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 दिसंबर शाम छह बजे तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
अभ्यर्थी किसी उत्तर के गलत पाए जाने की स्थिति में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।  अभ्यर्थी 24 दिसंबर, शाम 6 बजे तक उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें कि  सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) पेपर का आयोजन 23 नवंबर से 25 नवंबर के बीच हुआ था।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें