फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Indore Recruitment 2026: आईआईटी में प्रोफेसर बनने का मौका, सैलरी 2.59 लाख तक; जल्द करें आवेदन

Thu, 01 Jan 2026 07:18 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Recruitment 2026: आईआईटी इंदौर ने असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 38 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक है। चयनित उम्मीदवारों को 1.37 लाख से 2.59 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा।
 
विज्ञापन
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Indore Recruitment 2026: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शिक्षण का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर ने बड़ा मौका दिया है। संस्थान ने फैकल्टी पदों पर भर्ती 2026 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 38 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 9 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट iiti.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

IIT Indore Vacancy: किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत निम्न पदों को भरा जाएगा-
  • असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1
  • असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2
  • एसोसिएट प्रोफेसर

डिपार्टमेंट-वाइज वैकेंसी

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद विभिन्न विभागों में उपलब्ध हैं, जिनमें सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, गणित, एस्ट्रोनॉमी/एस्ट्रोफिजिक्स और स्पेस इंजीनियरिंग सहित अन्य विभाग शामिल हैं। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर की वैकेंसी विशेष रूप से स्कूल ऑफ इनोवेशन के लिए निकाली गई है।

आयु सीमा

  • असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1: अधिकतम 32 वर्ष
  • असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2: अधिकतम 35 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

  • ग्रेड-2 असिस्टेंट प्रोफेसर: संबंधित विषय में PhD के साथ प्रथम श्रेणी या समकक्ष अकादमिक रिकॉर्ड अनिवार्य है। ये नियुक्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगी।
  • ग्रेड-1 असिस्टेंट प्रोफेसर: पीएचडी के साथ कम से कम 3 साल का टीचिंग, रिसर्च या इंडस्ट्री अनुभव जरूरी है।
  • एसोसिएट प्रोफेसर: संबंधित विषय में पीएचडी, एमटेक/एमडेस/एमआर्क में प्रथम श्रेणी और मजबूत अकादमिक रिकॉर्ड के साथ कम से कम 6 साल का अनुभव, जिसमें 3 साल असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में होना चाहिए।

सैलरी स्ट्रक्चर

  • असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2 (लेवल-10): 1,37,578 रुपये प्रति माह
  • असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 (लेवल-12): 1,92,046 रुपये प्रति माह
  • एसोसिएट प्रोफेसर (लेवल-13A2): 2,59,864 रुपये प्रति माह
विज्ञापन

IIT Indore Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iiti.ac.in पर जाएं।
  • Career सेक्शन में जाकर Faculty Recruitment Advertisement पर क्लिक करें।
  • Apply Online विकल्प से रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट कर दें।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, नियम और शर्तों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें